: उच्चतम (सर्वोच्च न्यायालय

vitec.in

Vitec.in एक वेबसाइट है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, गैजेट्स और नवीनतम तकनीकी समाचारों से संबंधित जानकारी प्रदान करती है। ऐसी वेबसाइटें उपयोगकर्ताओं को टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई खोजों, प्रोडक्ट रिव्यू, ट्यूटोरियल्स, कोडिंग गाइड्स और तकनीकी समाधान प्रदान करती हैं। तकनीकी वेबसाइट के मुख्य घटक: 1. तकनीकी समाचार (Tech News): नवीनतम तकनीकी विकास और खोजों पर अपडेट। 2. सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रिव्यू: नए मोबाइल, लैपटॉप, प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम

उच्चतम (सर्वोच्च न्यायालय

उच्चतम (सर्वोच्च न्यायालय

भारतीय संघीय शासन व्यवस्था में संविधान द्वारा एकीकृत न्याय व्यवस्था की स्थापना की गई है, जिसके शीर्ष पर सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) एवं उसके अधीन उच्च न्यायालय (High Court) एवं अन्य न्यायालय हैं। भारत के सर्वोच्च न्यायालय का उद्घाटन 28 जनवरी, 1950 को किया गया। राज्य (राष्ट्र) के शासन के तीन अंगों में एक महत्त्वपूर्ण अंग न्यायपालिका है।

संविधान के अनुच्छेद 124 (1) के तहत वर्ष 1950 में नई दिल्ली में उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई। वर्ष 1950 में उच्चतम न्यायालय में 1 मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 7 अन्य न्यायाधीश थे।

वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय संशोधन अधिनियम 2008 के द्वारा फरवरी, 2009 में न्यायाधीशों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 कर दी है (1 मुख्य न्यायाधीश तथा 30 अन्य न्यायाधीश)। वर्तमान में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर हैं।

उच्चतम न्यायालय का संगठन

न्यायाधीशों की नियुक्ति

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अनुच्छेद 124 के अनुसार,

भारत

राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। परम्परा के अनुसार वरिष्ठ न्यायाधीश को ही

मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है। इस परम्परा का सिर्फ एक ही बार उल्लंघन किया

गया था अन्यथा प्रारम्भ से ही इस परम्परा का पालन किया जाता रहा है। अन्य

न्यायाधीशों की नियुक्ति में राष्ट्रपति द्वारा मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति लेना

अनिवार्य होता है।

योग्यताएँ/अर्हताएँ

उच्चतम न्यायालय न्यायाधीशों के लिए निम्न योग्यताएँ / अर्हताएँ होनी चाहिए। • वह भारत का नागरिक हो।

किसी उच्च न्यायालय में 5 वर्ष तक न्यायाधीश रहा हो।

किसी उच्च न्यायालय या ऐसे दो या दो से अधिक न्यायालयों में लगातार

10 वर्षों तक अधिवक्ता रहा हो।

Post a Comment

0 Comments